बेसन के मोदक | Besan Ke Modak

बेसन के मोदक:- बेसन के बने हुए मोदक खाने में लाजवा होते हैं। आज हम बेसन के मोदक (Besan Ke Modak) बनाना सीखेंगै और यह भी बताये गै क्या – क्या डाला जाता हैं।

बेसन के मोदक | Besan Ke Modak
बेसन के मोदक | Besan Ke Modak

बनाने का समयः 10 मिनट । तैयारी का समयः 05 मिनट सर्विंगः 3-4 लोगों के लिए कैलोरी 177

बेसन के मोदक सामग्री

  • 2 कप (200 ग्राम) बेसन, 
  • 1.5 कप (225 ग्राम) बूरा, 
  • 1 कप (200 ग्राम) घी, 
  • 25 (40 ग्राम) बादाम, 
  • 25 (40 ग्राम) काजू, 
  • 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • पिस्ते एवं चांदी की वरक सजावट के लिए

बेसन के मोदक विधि

कढ़ाही में घी डालें। थोड़ा घी बचा कर रखें। वह बाद में बेसन भूनते हुए डालें। बेसन अच्छी तरह से भून लें। जब बेसन हल्का ब्राउन होने लगे और सुगंध आने लगे, उसमें एक बड़ा चम्मच पानी के छींटे लगा दें। 
यह भी बनाए:-  पनीर रोज मोदक
इससे बेसन में झाग बनेगा और दाने बन जाएंगे। जिससे मोदक का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है। बेसन को तब तक भूनें जब तक कि इसके झाग खत्म न हो जाए। गैस बंद कर दें। भुने बेसन को ठंडा करने के लिए प्लेट में निकाल लें। 

अब पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें। उसमें काजू-बादाम-पिस्ता को बारीक काट कर हल्का सा भून लें। बेसन में कटे हुए काजू-बादाम डाल कर मिक्स कर लें। इलायची पाउडर और बूरा डाल दें। मोदक बनाने के लिए मिश्रण तैयार है। 
मोदक मोल्ड में मिश्रण डालकर मोदक तैयार कर लें। पिस्ते और चांदी के वरक से सजाएं। मोदक को कुछ घंटे हवा में ही रहने दें। बाद में कंटेनर में भरकर रख दें।

यह भी पढ़े

Mukesh Yogi

Read More

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top